काशीपुर, अप्रैल 13 -- काशीपुर। चौहान सभा समिति भवन में शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान उनके पराक्रम को याद किया गया। रविवार को कविनगर स्थित चौहान सभा समिति भवन में शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भव्य मूर्ति का अनावरण उत्साह के साथ किया गया। यह कार्यक्रम चौहान समाज के गौरव को समर्पित था। जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन एवं पूजा से किया गया। जिसके बाद मूर्ति का अनावरण एवं लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि जसपुर विधायक आदेश चौहान ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास को याद किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.