धनबाद, दिसम्बर 31 -- झरिया। बस्ताकोला चौहान बस्ती के पास सड़क के किनारे एक जिंदा बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बम मिलने की जानकारी मिलने पर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे। लोगों का कहना था कि अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से बम लाया होगा। लेकिन पुलिस के आने की सूचना या लोगों की चहलकदमी बढ़ने के बाद बम छोड़कर भाग गए होंगे। घटना की सूचना मिलने पर झरिया पुलिस भी पहुंची बम को बाल्टी में डालकर थाना ले आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...