बक्सर, नवम्बर 22 -- पेज-03 के लिए बक्सर। चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शनिवार की दोपहर हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी स्थिति नाजूक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमडेरवा ब्रह्मस्थान के पास चलती बाइक से गिरकर 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से जख्मी महिला को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार हुआ। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान कैमूर जिले के नुआंव निवासी खुशुब निशा के रूप में हुई है। वह अपने छोटे पुत्र के साथ बाइक से इलाज क...