बक्सर, सितम्बर 8 -- पेज 3, चौसा, एक संवाददाता। उत्पाद पुलिस ने सोमवार की सुबह चौसा-गाजीपुर मार्ग पर यादव मोड़ के पास स्थित चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान यूपी की तरफ़ से आ रही एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की। इस दौरान कार चालक सहित दो लोगों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि उजले रंग की कार की जांच करने पर उसमें छिपा कर रखी गई 180 एमएल की आफ्टर डार्क कुल 709 पीस विदेशी शराब बरामद की गई। इसकी कुल मात्रा 127.62 लीटर है। गिरफ्तार किए गए दोनों धंधेबाज यूपी के गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब गांव के रवि कुमार गौतम और विमल हैं। बताया जाता है कि शराब की खेप आरा लेकर जा रहे थे। वहीं, कार को जब्त कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.