शामली, जनवरी 10 -- चौसाना। पुलिस ने "ऑपरेशन सवेरा" के तहत कार्यवाही करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर,उनके कब्जे से 267 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी शामली ने चौसाना पुलिस की कार्यवाही को सराहना की है। शामली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन सवेरा के तहत नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुरा से यमुना बांध मार्ग पर घेराबंदी कर दो आरोपितों दानिश पुत्र युनुस निवासी ग्राम बुढनपुर थाना गंगौह जनपद सहारनपुर और मुस्तफा पुत्र इलियास निवासी ग्राम बसेड़ा थाना कैराना जनपद शामली को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध 267 ग्राम स्मैक व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामदगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.