शामली, जुलाई 22 -- सावन के दूसरे सोमवार पर चौसाना सहित आसपास के मन्दिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भारी संख्या में महिला व पुरुषों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की। नगर के मुख्य मंदिरों में पूरे दिन काफी भीड़ रही। चौसाना के आधा दर्जन मन्दिरों में व गढी हसनपुर सहित क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मन्दिरों में सावन के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के सभी मन्दिरों पर भारी संख्या में भक्त जुटे। उन्होंने शिव भगवान का जलभाभिषेक कर सुख शांति की मनोकामना की। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक थी। श्री शिव मन्दिर सबली पर श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। दोपहर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। मान्यता है कि सावन माह में जलाभिषेक करने से पूरे वर्ष का पुण्य मिलता है। सोमवार को शिव भगवान की उपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.