शामली, जनवरी 28 -- कस्बे के बाईपास स्थित मौहल्ला अलीपुरा की गलियों में फैले कीचड़ ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा के कामकाज के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भी घुटनों तक धंसते रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद ग्राम पंचायत स्तर पर अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। चौसाना बाईपास पर अलीपुरा मौहल्ले की गलियों में इन दिनों हर तरफ कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। बरसात का पानी निकलने का रास्ता न होने के कारण गली में दलदली हालात बन गए हैं। लोग घर से बाहर निकलते समय फिसलने के डर से सहमे रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे जूते-चप्पल हाथ में लेकर किसी तरह सूखी जगह तलाशते हुए निकलते हैं, फिर भी उनके कपड़े गंदे हो जात...