अररिया, फरवरी 18 -- चौसा, निज संवाददाता। मुख्या बाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान और खाटू श्याम को 156 भोग लगाकर किया गया। कार्यक्रम में नवगछिया से आए कलाकार युवराज भारद्वाज ने अपने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को भक्ति का रस में डूबो दिया। हारे के सहारा आज, गली-गली में ऐलान है, कीर्तन की रात... आदि भक्ति संगीत के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं तथा भक्तजनों का खूब तालियां बटोरे। खाटू श्याम महोत्सव में भगवान कृष्ण की अलग-अलग रूपों में ठाकुरबारी परिसर को सतरंगी फूलों से सजाया गया था। महोत्सव में मौसमी फलों एवं तरह-तरह मिठाईयों से भगवान को भोग लगाया गया। मंदिर के पुजारी मुनी लाल शर्मा, कमल शर्मा और पुराने ठाकुरबाड़ी के पुजारी मनोज शर्मा द्वारा धार्मिक अनुष्ठान व मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.