मधेपुरा, मार्च 6 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा पूर्वी पंचायत के फुलकिया टोला बसैठा में मंगलवार की रात करीब नौ बजे करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक मजदूर चौसा पूर्वी पंचायत के ही टापूआ टोला का रहने वाला था। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि चौसा पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 निवासी स्व.सरयुग साह का पुत्र ज्योतिष कुमार साह (35) पिछले कई सालों से टेंट हाउस में मजदूरी करता था। वह मंगलवार की देर शाम वार्ड 11 के फुलकिया टोला बसैठा में आयोजित एक भगैत सम्मेलन को लेकर टेंट लगाने गया था। टेंट लगाने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट की बिद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। करीब डेढ़ घंटे बाद मृतक मजदूर के परिजनों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.