आरा, दिसम्बर 14 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी पुलिस की ओर से थाना मोड़ पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस ने चार हजार की जुर्माना राशि वसूल की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार के दिन थाना मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसमें दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, लाइसेंस एवं गाड़ी के कागजातों की जांच की गई, जहां चार-दोपहिया वाहन चालकों से चार हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। वाहन जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों में भय व्याप्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर चोरी पुलिस ने दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार छतरपुरा निवासी स्व राजकुमार साह के पुत्र द्वारिका साह पर पूर्व के मामले में न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए द्वारिका साह को गिरफ्तार...