औरंगाबाद, जून 18 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के चौरी गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पहली प्राथमिकी चौरी गांव निवासी जय कुमार मधुकर द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसमें सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। आरोप लगाया है कि वे अपने घर की नाली का जल निकासी पाइप के माध्यम से मुख्य सरकारी नाली में करवा रहे थे तभी यमुना राम और उनके परिवार के लोगों ने कार्य में अवरोध डाला। मामले की सूचना उन्होंने सरपंच को दी, जो मौके पर पहुंचकर वार्ता कर ही रहे थे कि तभी आरोपितों और उनके परिजनों ने मिलकर हमला बोल दिया और मारपीट की। मामले की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.