गोरखपुर, जनवरी 28 -- चौरीचौरा में सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने का एक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे ने पुलिस को शिकायत दी कि एक युवक ने फेसबुक पर समाज और यूजीसी कानून को लेकर बहुत ही आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। इस पोस्ट को लेकर लोगों में नाराजगी थी। शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लिया एक्शन झंगहा थाने के प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आते ही पुलिस ने सबसे पहले उस विवादित फेसबुक पोस्ट को डिलीट करवा दिया। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मंगलवार को की और साफ किया कि सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिजली कर्मी देशभर में जन...