गोरखपुर, अप्रैल 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के भौवापार बाजार में दुकान पर पानी पीने गए थाने के एक एसआई व एक कांस्टेबल पर एक विक्षिप्त युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों के हाथ की अंगुली कट गई है। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिसकर्मी थाने आए तो पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। फिलहाल पुलिसवालों ने उसके परिवारीजनों को सौंप दिया। एसआई मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपने हमराही विजय प्रकाश गुप्ता के साथ कुसुली गांव में एक प्रार्थना पत्र की जांच करने गए थे। तेज धूप व गर्मी के कारण भौवापार बाजार में दुकान पर पानी पीने के लिए रुके। इसी दौरान दुकान पर मौजूद राजेश गुप्ता नामक एक युवक हाथ में चाकू लेकर घुमा रहा था। उसे रोकने गए तो बहस करने लगा। वह अन्य लोगों पर हमला कर रहा था। रोकने गए तो उन्हीं के ऊपर चाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.