गोरखपुर, दिसम्बर 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र में बुधवार सुबह फुलवरिया चौराहे पर हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बरही राजभर टोला निवासी भेना देवी (65) पत्नी स्व. रमाशंकर राजभर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी चौरीचौरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृत बुजुर्ग महिला के बेटे ने दर्ज कराया केस छह दिसंबर को झंगहा क्षेत्र के भरोहिया निवासी धर्मेंद्र कुमार की मां शांति देवी (60 वर्ष) अपने देवर हरीलाल के साथ बाइक से ...