गोरखपुर, मार्च 31 -- चौरीचौरा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा के शिवपुर गांव के चकदहा टोला में शनिवार की रात एक बजे घर में घुसे गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घर में मौजूद बड़ी बेटी ने खुद को एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। बड़ी बेटी ने गांव के दो सगे भाइयों और उनके पिता सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मामले के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है। चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा निवासी पूनम निषाद (45) पत्नी स्व. रविन्द्र अपनी दो बेटियों अनुष्का (13) और खुशबू (20) के साथ रहती थी। बड़ी बेटी खुशबू ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। मां और छोटी बहन एक साथ थी, जबकि वह दूसरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.