गोरखपुर, मई 25 -- चौरीचौरा। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात दूल्हे के नशे में होने के चलते दुल्हन ने जयमाल के बाद शादी से इनकार कर दिया। युवती की 23 मई को शादी थी। बारात भटहट क्षेत्र से आई थी। शाम को बारात धूमधाम से दरवाजे पर पहुंची। घराती पक्ष के लोगों ने बरातियों को नाश्ता, पानी व भोजन कराने के साथ स्वागत किया। जयमाल सम्पन्न हुआ। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा नशे में धुत था। जिसके बाद नाराज होकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दूसरा आरोप है कि कम गहने लेकर आए थे। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद काफी मान-मनौवल किया गया। लेकिन मामला नहीं बना। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। दूल्हे को थाने पर लेकर आई। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। किसी पक्ष ने तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.