मिर्जापुर, अगस्त 11 -- नरायनपुर,हिन्दुस्तान संवाद l अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रा स्थित चौरा माता मंदिर के पास कच्ची चकरोड पर सोमवार को सुबह अज्ञात अधेड़ का शव मिलने सनसनी फैल गई l मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज नरायनपुर अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है । काली हल्की दाढ़ी बढ़ी हुई है। शरीर पर एक मात्र केसरिया गमछा है। पहचान कराने का प्रयास किया गया l ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बराबर आसपास के क्षेत्र में घुमता रहता था। देखने में मंद बुद्धि लगता था। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को मोर्चेरी हॉउस मिर्जापुर भेज दिया गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.