श्रावस्ती, जनवरी 9 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के चौक चौराहों और ग्राम पंचायतों में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इससे अपराधियों को पकड़ने में कैसे मदद मिलेगी। इन कैमरों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। क्षेत्र के चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे मात्र शो पीस बन कर रह गए हैं। गांव और चौक चौराहों पर लगे कैमरों के खराब होने से असामाजिक तत्वों और चोर अपराधियों पर नकेल कसने और नजर में सुरक्षा कर्मियों को समस्या होती है। इन कैमरों को ग्राम पंचायत में प्रधान के माध्यम से लगवाए गए थे। लेकिन अधिकांश कैमरे मात्र शो पीस लगे हुए हैं। कहीं खराब हैं तो कहीं रिचार्ज न होने की वजह से बंद पड़े हुए हैं। इसके बाद भी इन कैमरों को चालू नहीं कराया जा रहा है। इसके कारण अपराधियों पर नियंत्रण करने में परेशानी होती है। लोगों ने इन कैमरों को...