प्रयागराज, जून 14 -- सिविल लाइंस क्षेत्र के चौराहों पर रेड सिग्नल के दौरान टू ह्वीलर चालकों को फिर धूप में झुलसना होगा। वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए चौराहों पर लगाए गए कपड़े के शेड उतार लिए गए हैं। राणा प्रताप चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा समेत कई चौाराहों से शनिवार को शेड उतार लिए गए। शेड उतार रहे नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर शेड खोले जा रहे हैं। कर्मचारियों ने शेड खोले जाने का कारण नहीं बताया। नगर निगम के अधिकारी भी शेड खोले जाने को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। एक इंजीनियर ने चौराहों से शेड खोले जाने की पुष्टि की। इंजीनियर के अनुसार, आंधी या तेज हवा में शेड उड़ रहे थे। कई शेड फट गए। शेड की देखरेख करना मुश्किल हो रहा था। इंजीनियर ने साफ किया कि अब शेड नहीं लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इंदौर...