लखनऊ, फरवरी 16 -- शहर में आम जनता को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब शहर में किसी भी वीआईपी मूवमेंट या बड़े आयोजनों के दौरान चौराहों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को उनके मूल ड्यूटी प्वॉइंट से नहीं हटाया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने 32 सदस्यीय एक विशेष रिजर्व ट्रैफिक टीम का गठन किया है। डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट या बड़े आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स की जरूरत पड़ने पर कई प्वाइंटों से ट्रैफिक कर्मियों को बुलाया जाता था। इससे खाली पड़े चौराहों, तिराहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक की अतिरिक्त फोर्स की मांग पर पुलिस कमिश्नर ने 32 सदस्यीय विशेष रिजर्व ट्रैफिक टीम का ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.