प्रयागराज, नवम्बर 12 -- प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने चौराहों पर रेलिंग की मरम्मत के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है। महापौर ने पत्र के जरिए खासकर चौराहों की टूटी रेलिंग मरम्मत करने का आग्रह किया है। महापौर ने उपाध्यक्ष को भेजे पत्र में लिखा है कि महाकुम्भ के दौरान चौराहों को भव्य बनाया गया। अब कई चौराहों की रेलिंग टूट गई है। इसकी वजह से जानवर रोटरी के अंदर प्रवेश कर पेड़-पौंधों को नष्ट कर रहे हैं। गंदगी फैलने से रोटरी की सुंदरता'भी नष्ट हो रही है। महापौर ने टूटी रेलिंग की मरम्तम के अलावा चौराहों की रोटरी की सफाई कराने और पौधों के संरक्षण करने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.