प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- कुंडा, संवाददाता। चौराहे पर लगे जाम को हटाने गए कोतवाल को देखते ही एक युवक बाइक बेतरतीब खड़ी कर भाग निकला। पुलिस लावारिश बाइक ई-रिक्शा पर लदवाकर कोतवाली ले गई। नगर पंचायत कुंडा के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के मेन चौराहे शनिवार दोपहर को जाम लग गया। जाम लगने की खबर मिलते ही कोतवाली मनोज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे तो वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसी बीच कोतवाल को देखते ही बाइक सवार युवक अपनी बाइक चौराहे पर बेतरतीब तरीके से खड़ी कर भाग निकला। काफी देर तक खड़ी रही लावारिश बाइक को पुलिस ई-रिक्शा पर लदवाकर कोतवाली उठवा ले गई। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि चौराहे पर जाम का कारण बनने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...