साहिबगंज, दिसम्बर 18 -- मंडरो। मिर्जाचौकी महर्षि मेहीं आश्रम में गुरुवार को सत्संग हुआ। मौके पर अरुणानंद महाराज ने कहा कि कलियुग में अनेक प्रकार की धर्म कर्म करने से परमात्मा को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। श्री रामजी का नाम तन ,मन व बचन से प्रतिदिन स्मरण व साधना करने से भवसागर पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनि भ्रमण करने के बाद ही परमात्मा की कृपा से मनुष्य की तन प्राप्त होता है, गुरु व गोविंद को आधार मानकर ही ज्ञान अर्जित होता है,जब ज्ञान ध्यान में परिवर्तन होकर परिलक्षित हो, तब साधना से मोक्ष की प्राप्ति होती है । इससे जीवन व मरण से मनुष्य को छुटकारा मिलता है एवं आत्मा परमात्मा को पाता है। पांच दिवसीय सत्संग समागम को समापन किया गया। मौके पर शिवजी महाराज,संत शिवजतन आदि मौजूद थे। श्रद्धालुओं में चंद्रदेव महतो, अमरेन्द...