बागेश्वर, मई 14 -- कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को अपराह्न चौरासी में एक वृद्ध का क्षत-विक्षत शव मिला। उससे बदबू भी आ रही है। स्थानीय बकरी पालक गोविंदी देवी ने सबसे पहले उसे देखा। वह बकरियां चराने गईं थीं। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया कि कोई आदमी आर्य समाज के भवन के पास झाड़ियों में सोया हुआ है। वह हिल-डुल भी नहीं रहा है। सूचना पर प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट दलबल के साथ घटना स्थल पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लिया है। बताया कि अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वृद्ध की उम्र लगभग 60 वर्ष हो सकती है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। शव चार से पांच दिन पुराना हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.