सीतापुर, जनवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। 84 कोसी होली परिक्रमा मेला की अब तक की गयी तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 84 कोसी परिक्रमा एवं पंचकोसीय परिक्रमा पड़ाव के मार्गों का दुरूस्तीकरण कराया जाये और जहां पर भी सड़क पैचिंग का कार्य होना है, वहां कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों से कहा कि पड़ाव में पड़ने वाले मार्गों की झाड़ियों की साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही जहां अवैध अतिक्रमण हो, उसे हटवाया जाए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर बैरीकेटिंग, साफ-सफाई, शौचालय, रंगाई-पुताई आदि के कार्य होने हैं, उन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाए। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्युत के जर्जर हो चुके तारों को ब...