बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता चित्रकूटधाम की 84 कोसी परिक्रमा अपने पहले पड़ाव में ओरन पहुंची। नगरवासियों ने यात्रा में शामिल संतों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। चित्रकूटधाम के साकेतवासी महामंडलेश्वर प्रेमदास महाराज के कृपापात्र भगवत आराधना आश्रम जानकीकुंड के महंत गोविंददास महाराज के सानिध्य में लगभग एक हजार संत महात्माओं का जत्था श्रीराम नाम संकीर्तन करते हुए कस्बे पहुंची। यात्रा अपने पहले पड़ाव में भरतकूप होते हुए ओरन तिलहर देवी मंदिर पहुंची। संतों ने मंदिर परिसर में 108 शिवलिंगों का रुद्राभिषेक कराया। हर पड़ाव में रात्रि विश्राम किया जा रहा है। यात्रा अपने अगले पड़ाव में छिलोलर, जमरेहीनाथ, लमियारी अतरौली, राजापुर, लालापुर, कालीघाटी, मारकुंडी होकर कलिंजर, गुढाकला, पचोखर, अतर्रा, चौसड, से सूरजकुंड पहुंचकर 18 मार्च बुधवार ...