नई दिल्ली, जनवरी 1 -- जयपुर के चौमूं कस्बे में मस्जिद के पास अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद और इसके बाद हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों पर कार्रवाई के तहत अब बुलडोजर एक्शन की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने पत्थरबाजी में शामिल 24 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कर तीन दिन में जवाब मांगा था, जिसकी मियाद 31 दिसंबर को पूरी हो चुकी है। ऐसे में नगर परिषद की टीम किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है। इलाके में पुलिस-आरएसी की तैनाती, सन्नाटा पसरा घटना के बाद से पठान कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर पुलिस और आरएसी की दो कंपनियां अभी भी मौजूद हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। भास्कर टीम जब पठान कॉलोनी पहुंची तो कई दुकानों और मकानों पर नोटिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.