हाजीपुर, फरवरी 13 -- वैशाली। संवाद सूत्र ऐतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार को प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एसडीओ रामबाबू बैठा एवं एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष राजकुमार एवं पुलिस बल द्वारा मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यहां एतिहासिक चौमुखी महादेव मंदिर परिसर में बेतरतीब तरीके से दुकान लगा दिया गया था। जिस कारण भक्तों को काफी परेशानियां झेलनी पर रही थी। खासकर शिवरात्री,एवं सावन मास में काफी परेशानियां होती थी। मंदिर परिसर में कम जगह होने एवं लोगों का भीड़ अधिक जुटने से पुलिस प्रशासन को भी विधी व्यवस्था में परेशानी होती थी। मंदिर परिसर स्थित कुंआ है,जहां से भक्त जल लेकर बाबा पर जलाभिषेक करते थे, वहां भी अतिक्रमण था जिसे मुक्त करा दिया गया। प्रधान पुजारी आचार्य अमीरनाथ मिश्र एवं सतीश मिश्र...