कानपुर, जनवरी 12 -- चौबेपुर, संवाददाता। चौबेपुर के बंदीमाता रोड पर फत्तेपुर गांव के पास सड़क किनारे सौ मीटर के दायरे में करीब एक दर्जन से ज्यादा बंदर मृत मिले। बंदरों को देख राहगीर रुक गए। मृत बंदरों की फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने के साथ पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद चौबेपुर थाना के कार्यवाहक प्रभारी अमित सिंह टीम के साथ पहुंचे। सूचना वन विभाग के साथ पशु चिकित्सक को दी गई। पुलिस मृत बंदरों को एक जगह रख कर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि या तो बंदर बाहर से लाकर फेंके गए हैं या फिर किसी क्षेत्रीय ने जहर देकर बंदरों को मारा है। मंगलवार सुबह बंदरों का पोस्टमार्टम होगा जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। चौबेपुर थाने के कार्यवाहक प्रभारी अमित सिंह ने बताया आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.