कानपुर, दिसम्बर 8 -- चौबेपुर। चौबेपुर के जरारी गांव निवासी 61 वर्षीय फूल चंद्र की सोमवार की सुबह मौत हो गई। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने संदिग्ध मौत की बात सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इसके बाद चौबेपुर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस को मृतक के भाई रामदीन ने बताया वे काफी समय से मानसिक बीमार थे और कई मर्ज से पीड़ित थे। आज सुबह छह बजे उनकी मौत हो गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे पर पुलिस ने मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। चौबेपुर इंस्पेक्टर आशीष कुमार चौबे ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...