कानपुर, जनवरी 7 -- चौबेपुर। चौबेपुर के बंदीमाता रोड के सुनोढा गांव के पास निर्माणधीन पुलिया से एक बाइक सवार टकरा गया। जिसे गंभीर हालत में चौबेपुर सीएचसी ले जाया गया। घायल मारियानी गांव निवासी सुरेश पांडे का 25 वर्षीय बेटा श्रेष्ठ पाण्डेय था। सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिया निर्माण करने वालों पर संकेतक न लगाने का आरोप लगाया। चौबेपुर इंस्पेक्टर आशीष चौबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...