कानपुर, जनवरी 8 -- चौबेपुर। गोगूमऊ गांव में राजीव राठौर की शुभम ट्रेडर्स में नाम से मौजूद जूट के बोरे के गोदाम में गुरुवार की भोर पहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें उठने लगीं। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के लोग दौड़े तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। कंपनी के कर्मचारी भागकर बाहर आए। कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। दमकल गाड़ियों को ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजीव राठौर ने बताया कि करीब एक लाख से ज्यादा बोरे राख हो गए। दमकल विभाग जानकारी जुटाने में जुटी है आग लगने का कारण क्या रहा है। जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...