भदोही, दिसम्बर 16 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। खंड विकास क्षेत्र के चौबेपुर गांव के लोगों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। ब्लाक प्रमुख बृज मोहन उर्फ विकास मिश्रा ने मार्ग लोकार्पण किया। जिसके बाद आवागमन में सहूलियत मिलेगी। उधर, इंटरलाकिंग सड़क मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रमुख का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। प्रमुख ने कहा कि उक्त गांव में आवागमन को मार्ग जर्जर था। बीडीसी एवं गांव के लोगों ने समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद ब्लाक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में प्रस्ताव बनाया गया। मार्ग निर्माण का काम पूरा होने पर सोमवार को उसे जनता को समर्पित कर दिया गया। कहा कि गांवों के विकास में धन की कमी नहीं आएगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा इस दिशा में दिल खोलकर रुपया दिया जा रहा है। बस जरूरत है तो ईमानदारी से काम करने की। इस मौ...