हमीरपुर, नवम्बर 12 -- मुस्करा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव में एक युवक का शव संदिग्धावस्था में उसी के खेतों में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर देशी शराब का क्वार्टर, डिस्पोजल ग्लास, नमकीन के पैकेट, गुटखा-बीड़ी सहित कुछ दवा भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। थानाक्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप कुशवाहा का शव गांव के आगे खेत में पड़ा मिला। मृतक की मां रामश्री ने बताया कि कुलदीप मंगलवार की दोपहर खेतों की जुताई करने निकला था और फिर पूरा दिन और रात वापस घर नहीं आया। जिसकी काफी खोजबीन की गई। परिजन जब खेत पहुंचे तो कुलदीप मृतावस्था में खेत में पड़ा मिला। शव की सूचना मिलते पर स्थानीय थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए मौके से साक्ष्य संकलित किए गए। फील्ड यूनिट ने मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.