आजमगढ़, अगस्त 1 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ गा है। बनबसा बैराज से गुरुवार को सुबह ढाई लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज करने से घाघरा नदी उफान पर है। जल स्तर बढ़ने से चार गांवों में घाघरा तटवर्ती क्षेत्रों में बसी किसानों के खेती योग्य भूमि को काट रही है। बारिश के चलते घाघरा नदी का जलस्तर जहां बढ़ रहा था, वहीं बुधवार से घटने लगा था। अचानक गुरुवार को फिर से जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी होने लगी। बाढ़ खंड के जेई अवनीश कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह 8 बजे बनबसा बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है। उन्होंने आगे और जलस्तर बढ़ने की संभावना जताते हुए कहा कि अभी कोई खतरे की बात नहीं है। जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गयी है। घाघरा के तटवर्ती क्षेत्र सहबदिया, पर्शिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.