प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज। प्रयागराज में चौबीस घंटे के अंदर दो जगह पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार किए गए। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यमुनानगर जोन के नैनी क्षेत्र में डीपीएस चौराहे के समीप नैनी पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त रूप से गुरुवार की देर रात संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस टीम के रूकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए गंगा कछार की ओर से भागे। पुलिस ने पीछा कर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान राहुल पासी निवासी मुंडेरा बाजार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी विजय कुमार निवासी पिपरी कौशाम्बी को दौड़ाकर पकड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.