भदोही, फरवरी 17 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में पुलिस टीम की सक्रियता बढ़ती जा रही है। गत दिनों दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में एक ही रात चार स्थानों पर चोरी की घटना हो गई थी। मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने चौबीस घंटे के अंदर मामले का खुलासा करने को निर्देशित कर दिए हैं। गत शुक्रवार की रात एक ही गांव में चार स्थानों पर चोरी की घटना हो गई थी। उक्त गांव निवासी ज्ञानधर दुबे के घर का ताला तोड़कर सबमर्सिबल का स्टेबलाइजर व स्टार्टर चोरी हो गया था। दूसरी चोरी केशव प्रसाद शुक्ला के यहां से सबमर्सिबल, तीसी चोरी सभाजीत के घर से स्टार्टर और केबल चोरी हुआ था। इसी तरह चौथी चोरी की घटना रामपाल सिंह के यहां से सबमर्सिबल केबल और स्टेबलाइजर समेत अन्य सामान चोरी हो...