मथुरा, फरवरी 13 -- नेत्र संस्थान गोवर्धन रोड जचौंदा के तत्वावधान मे 14 फरवरी को निशुल्क नेत्र जांच व परामर्श शिविर का आयोजन महौली की पौर चौबिया पाड़ा पर सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शिविर में नेत्र विकार निवारण दवा व आवश्यकतानुसार चश्मा भी वितरित होंगे। इस शिविर मे वार्ड 61, चौबिया पाड़ा, वार्ड 64 नगला पइसा, वार्ड 35 वंन खंडी भैंस भोरा, वार्ड 5 भरतपुर गेट व आसपास के शहरी क्षेत्र के नेत्र रोगियों का निशुल्क परीक्षण व जांच की जाएगी। शिविर पंडित रनछोर लाल पाठक कातिब के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्षय में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान के सहयोग से लगाया जा रहा है। स्थानीय पार्षद रचना रामकिशन पाठक, पार्षद तरुण कुमार सैनी, पार्षद बालकृष्ण चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद रामदास चतुर्वेदी, पूर्व सभासद बालकृष्ण पाठक व राजेंद्र पाठक, रामकिशन पाठक, मोहित, मयंक पाठक र...