प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजरूपपुर में दस दिन पहले बेकाबू जगुआर कार से छह लोगों को रौंदने की घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि बुधवार सुबह चौफटका आरओबी पर हिट एंड रन की एक और घटना हो गई। तेज रफ्तार कार पुल पर तीन बाइकों को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस कार के टूटी पड़ी मिली नंबर प्लेट के आधार पर तलाश में जुटी है। चौफटका आरओबी पर बुधवार सुबह लगभग पौने नौ बजे दिल्ली की नंबर प्लेट लगी कार तेज रफ्तार में धूमनगंज की ओर जा रही थी। अचानक पुल पर कार ने अनियंत्रित होकर आगे जा रही तीन बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। राहगीर जब तक कुछ समझ पाते, तब तक तेज रफ्तार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.