प्रयागराज, फरवरी 23 -- चकबंदी में उलझे लोगों की समस्या के निदान के लिए चौपाल लगाई गई तो किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। पहले दिन फूलपुर के गांव अतनपुर और सरायखानदेव में अफसर पहुंचे। किसी ने बताया कि करीब का चक चाहिए तो किसी ने बताया कि उनकी जमीन कट चुकी है। इसका निस्तारण करने के लिए मुकदमा डाला है। अभी निस्तारण नहीं हो सका है। पहले दिन की चौपाल के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में बैठककर चौपाल के कार्यक्रम की समीक्षा की। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजीव कुमार ने बताया कि पहले दिन की सुनवाई पूरी हो चुकी है। कुछ समस्याएं थी, इसका निस्तारण कराया जा रहा है। अधिकांश लोगों ने सुधार के लिए अपने सुझाव दिए थे। मंगलवार को चकबंदी अधिकारी सदर की अध्यक्षता में फूलपुर के ग्राम रैदेपुर व 25 फरवरी को चकबंदी अधिकारी हंडिया की अध्यक्षता में त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.