उन्नाव, जनवरी 5 -- फतेहपुर चौरासी। डीएम गौरांग राठी ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठिघरा में शीतकालीन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। साथ ही गौशाला, विकास कार्यों और गांव भ्रमण कर आवास आदि की स्थिति की हकीकत परखी। डीएम बांगरमऊ तहसील दिवस से होकर कठिघरा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। उसके बाद गांव में घूम कर ग्रामीणों को मिले आवास की स्थिति देखी, साथ ही उन लोगों की जानकारी ली जो आवास के लिए पात्र थे और उन्हें आवास नहीं मिला है। इसके बाद गौशाला का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर दिए गए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर ग्रामीणों के अलावा विधायक श्रीकांत कटियार एवं प्रशासनिक अमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.