जौनपुर, फरवरी 20 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खण्ड के लखनीपुर गांव में शुक्रवार को ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए आयोजित ग्रीन चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ ध्रुव खड़िया ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुन उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक आसानी से उपलब्ध कराने के साथ समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया। इस दौरान एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रमेश य...