बलरामपुर, अक्टूबर 1 -- बलरामपुर संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान में जिले की पुलिस जुटी है। कहीं सार्वजनिक स्थानों पर तो कहीं विद्यालयों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। जिले की पुलिस नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के साथ हमारी प्राथमिकता पर जोर दे रही है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि एएसपी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। फेज-5 के तहत सभी सर्किलों में महिलाओं व बालिकाओं की सहायता एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर चेकिंग अभियान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। महिला बीट अधिकारियों एवं नारी सुरक्षा दल थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों तथा भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.