बलरामपुर, जनवरी 6 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर क्राइम व महिला अपराध से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने महिला सुरक्षा कर्मियों के साथ गांव में चौपाल लगाया। इस दौरान ग्रामीणों, महिलाओं और छात्राओं को कानून की जानकारी दी गई। साथ ही संगोष्ठी के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। थाना क्षेत्र के दांदव गांव में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और सरकार इस पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। महिलाओं एवं छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध कठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.