छपरा, मार्च 25 -- छपरा हमारे संवाददाता। जिले में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक नई और व्यापक पहल की शुरुआत की है। यह पहल खासकर सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों तक परिवार नियोजन के साधनों की पहुंच सुनिश्चित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के लाभ, इसके सुरक्षित उपायों और समय पर परिवार नियोजन अपनाने की आवश्यकता के बारे में जानकारी देना है।इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने निर्देश दिया है। जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में परिवार नियोजन कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। पीएसआई इंडिया के सहयोग से यह बैठक आयोजित की गयी जिसमें सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.