हाजीपुर, नवम्बर 26 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के लगुरांव बिलंदपुर पंचायत के लगुरांव गांव स्थित सामुदायिक भवन परिसर में व राजापाकर दक्षिणी पंचायत के बनघारा टोला स्थित काली स्थान परिसर में भी कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। रबी महाअभियान के तहत आयोजित कृषि चौपाल में किसानों को रबी बुआई एवं तिलहन फसल से संबंधित जानकारियां दी गई। किसानों को खेतों में रासायनिक खाद की अपेक्षा जैविक खाद प्रयोग करने की बात कही गई। मसूर का बीज, हरा मटर, सफेद मटर सहित अन्य बीज भी उपलब्ध है। उसके बारे में किसानों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मनोज कुमार,तकनीकी प्रबंधक रौनी कुमार,कृषि सलाहकार मुकेश प्रसाद सिंह, देवेंद्र प्रसाद सिंह, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार सहित अनेक महिला पुरुष किसान शामिल हैं। राजापाकर-01-मंगलवार को राजापाकर बनघा...