गंगापार, दिसम्बर 19 -- ब्लॉक बहरिया के ग्रामसभा सराय दाराशिकोह उर्फ मिझूरा में खुली बैठक कर जन चैपाल का आयोजन किया गया। इस के माध्यम से गांववासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास, शौचालय आदि। इस चैपाल में आए ग्रामिणों की समस्याओं को सुना गया जिसमें दो परिवार रजिस्टर के विषय में तथा एक राशन कार्ड के सत्यापन में था जिनका निस्तारण ग्राम सचिव शेखर श्रीवास्त व ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह द्वारा मौके पर ही कर दिया गया। इस मौके पर बविता यादव पंचायत सहायक, सुशीला देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, कुन्ती देवी आशा बहू, सुनीता यादव, कान्ती देवी के साथ फूलचन्द्र सरोज अमन कुमार साहू, गम्भीर चन्द्र, सुशील आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...