सिद्धार्थ, फरवरी 14 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गौरा बडहरी गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान नई कानूनी व्यवस्थाओं, सरकारी योजनाओं तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में टीम ने मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण अभियान, एंटी रोमियो अभियान तथा साइबर अपराध सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया दुरुपयोग और साइबर अपराध से बचाव के उपाय समझाए तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। इस दौरान 112 ...