देवरिया, जनवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरारी-2 के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें परिवार रजिस्टर की नकल एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संबंधी समस्या का तत्काल समाधान किया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकांत तिवारी ने पशुधन बीमा एवं क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही गायों का कृत्रिम गर्भाधान, सेक्स सार्टेड सीमेन करवाने के लिए प्रेरित किया, जिसमें 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होती है। वहीं छुट्टा पशुओं की समस्या कम होगी। ग्राम सचिव प्रवीण कुमार ने फैमिली कार्ड का वितरण किया। बैंक कोआर्डिनेटर निधि श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी। इसके अंतर्गत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा किया जाता है। इस दौरान ...