उन्नाव, फरवरी 8 -- पुरवा। ब्लाक मुख्यालय पर रविवार को केंद्रीय बजट के प्रचार, प्रसार के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी किया गया बजट गरीबों, किसानों, नौजवानों के लिए बहुत ही लाभदायक है। उन्होंने कहा कि इस बजट के दूरगामी परिणाम आएंगे। विधायक अनिल सिंह मनरेगा योजना में बदलाव कर वीबीजी रामजी योजना संचालित की गई है। जिससे मजदूरों को अब वर्ष में 125 दिन काम मिलेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पुरवा प्रतिनिधि दीपांशु, डाक्टर रजनीश वर्मा, अमित त्रिवेदी, दिनेश कनौजिया, रामचंद्र, छोटू गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...